फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच चल रहा विवाद का पटापेक्ष

विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय परिसर में ब्लाक प्रमुख और सदस्यों के बीच होती तू-तू, मैं-मैं। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य वित्त के पैसे में बराबर हिस्सेेदारी की मांग को लेकर ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच 21 जून से चल रहा विवाद का मंगलवार को पटापेक्ष हो गया है। मंगलवार को भाजपा सम र्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला ने समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया वहीं ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थकों ने विकास भवन में धरना सुबह ही स्थगित कर दिया। ब्लॉक प्रमुख नाराज भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को मनाने ब्लॉक परिसर में चल रहे धरने स्थल पर पहुंची। आंदोलन स्थल ब्लाक परिसर में किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

राज्य वित्त की कार्ययोजना का कार्यादेश जारी नहीं होने से नाराज ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला अपने समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विकास भवन में सोमवार से आंदोलन कर रही थीं। मंगलवार को उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला के नेतृत्व में भाजपा समर्थित सदस्यों ने सोमवार से ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया था। ब्लाक प्रमुख और उनके समर्थकों ने विकास भवन में सुबह से ही धरना स्थगित कर दिया था। इसके बाद ब्लाक प्रमुख नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनाने ब्लाक परिसर में चल रहे धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने सभी सदस्यों के साथ वार्ता की। अंत में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बराबर धन देने की बात पर 21 जून से चल रहा विवाद का पटापेक्ष हो गया है।
ये सहमति बनी
बागश्वेर। भाजपा-कांग्रेस समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच हुए समझौता के तहत प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य को डेढ़ लाख रुपये विकास कार्य के लिए आवंटित करने, पुरानी योजना को संशोधित करने, राज्य वित्त की अवशेष धनराशि को प्रमुख के विवेक पर बांटने, पचास प्रतिशत धनराश को जल संरक्षण, संवर्धन पर खर्च करने पर लिखित सहमति बनी।
विज्ञापन

ये बैठे धरने पर
खुनोली की क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय में कमल टम्टा, भूपाल रौतेला, खीम सिंह मेहता, कुंदन बोरा, बलवंत सिंह आदि बैठे। गीता देवी, कमला देवी, लक्ष्मी दत्त, लछमी गड़िया, देवकी देवी ने समर्थन दिया।
समझौते में ये रहे मौजूद
ब्लाक प्रमुख गोपा धपोला, उमेश कालाकोटी, हरीश धपोला, बाला राम, जगदीश प्रसाद, गोपाल दत्त भट्ट, जगदीश राम, हयात राम के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला और उनके समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें