फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार : सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बन रही सुरक्षा दीवार 

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
रेत के बजाय इस मिट्टी का किया जा रहा है प्रयोग।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पोथिंग-उच्छात सड़क में हो रहे निर्माण कार्यों में रेत के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी जानकारी से ग्रामीणों में निर्माणदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल घटिया निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


पोथिंग से उच्छात के लिए आरईएस की ओर से सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क के निर्माण से मातोली, दूणीं, जैंतामांगा और शामाढुंगा के 250 परिवारों को लाभ मिलना है। लेकिन, सड़क निर्माण में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
सड़क की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में रेत के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में यह दीवारें एक ही बरसात में ध्वस्त हो जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी चेतावनी देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंपा देवी, त्रिलोक सिंह, पीतांबर जोशी, मनोज जोशी, सतीश जोशी, मदन सिंह आदि ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

विभाग के सहायक अभियंता सौरभ यादव का कहना है कि ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा गया है। विभाग के पास कार्य की अधिकता होने से हर समय मौके पर रहकर निगरानी करना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें