फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कलाकारों को भी मिलेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को लेकर नगरपालिका सभागार में जनप्रतिनिधियों, स्कूलों के प्रधानाचार्यों और व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। 14 जनवरी से शुरू होने मेले में झोड़ा, चांचरी की प्रस्तुति के लिए लोक कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे से स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। तय किया गया कि लोक कलाकारों को भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मंच दिया जाएगा। विद्यालयों के कार्यक्रम टोकन सिस्टम से आयोजित होंगे।

बैठक में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को भी पारितोषिक देने का सुझाव दिया गया। चौक बाजार, स्टेशन रोड और नुमाइशखेत में झोड़ा, चांचरी प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकारों ने भी इन आयोजन स्थलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भुवन कांडपाल, नवीन साह, रघुवीर दफौटी, भगवत रावल, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी, प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मनोज कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें