बागेश्वर/अल्मोड़ा। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को अल्मोड़ा में 22 और बागेश्वर में 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
अल्मोड़ा में 22 संक्रमितों में भिकियासैंण के दो, धौलादेवी के चार, भैंसियाछाना के तीन, लमगड़ा के दो और अल्मोड़ा लोकल के 11 मरीज हैं। नगर में नरसिंहबाड़ी, इंद्रा कॉलोनी, पांडेखोला, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों के लोग हैं। नए 22 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2384 पहुंच गई है। इनमें से 2270 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 101 सक्रिय मामले हैं।
बागेश्वर में रविवार को कोरोना के 10 नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1094 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि कोविड अस्पताल में 56 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कुल 1030 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। आठ लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।