फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 दिन में कोरोना के 534 मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या से लोग चिंतित हो उठे हैं। पिछले 52 दिन में कोरोना के 542 मामले सामने आए हैं। 25 अगस्त और दो अक्तूबर को छोड़कर रोजाना कोरोना केस मिले हैं। हर दिन 8-10 मामले सामने आने से कोरोना से निपटने की चुनौती बढ़ रही है। 30 सितंबर को तो यह आंकड़ा 30 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त को कोरोना के 10 केस मिले थे। तब जिले में 209 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके थे और एक मरीज की मौत हुई थी। 26 अगस्त को नौ, 27 को 12, 28 को 13, 29 को 16, 30 को 17, 31 अगस्त को छह, एक सितंबर को सात, दो को पांच, तीन को तीन, चार को पांच, पांच को 10, छह को छह, सात को सात, आठ को 14, नौ को 28, 10 को 12, 11 को सात, 12 को 15, 13 को 14, 14 को 23, 15 को 26, 16 को आठ, 17 को 29, 18 को पांच, 19 को 14, 20 को एक, 21 को 10, 22 को 14, 23 को 13, 24 को 10, 25 को 17, 26 को सात, 27 को तीन, 28 को चार, 29 को एक, 30 सितंबर को 30 मामले सामने आए। एक अक्तूबर को सात, तीन को 19, चार को 26, पांच को आठ, छह को आठ, सात को 18, आठ को नौ, नौ को नौ, 10 को 11, 12 को आठ, 13 को पांच, 14 अक्तूबर को आठ कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के लगातार आ रहे मामलों से जिले में 751 पॉजिटिव केस हो गए हैं और तीन कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।
अब स्थानीय लोग होने लगे संक्रमित
बागेश्वर। शुरुआत में प्रवासी ही संक्रमित पाए जा रहे थे लेकिन अब स्थानीय लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। सरकारी कार्यालय, बैंक भी संक्रमण से अछूते नहीं रहे हैं। कर्मचारी के संक्रमित होने के कारण बुधवार को चौक बाजार गोमती पुल स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बंद रहा। बैंक के बाहर कोरोना टेस्टिंग के कारण अगले आदेश तक बैंक बंद रहने का नोटिस चस्पा किया गया है। जिले में 63837 प्रवासी आ चुके हैं। बाहरी प्रदेशों से 31140, राज्य के अन्य जिलों से 32697 प्रवासी आए हैं।
विज्ञापन

इस तरह निपट रहे कोरोना से
बागेश्वर। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सार्वजनिक और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड की जांच कर रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें 56 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। संक्रमित मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटरों में 500 बेडों की व्यवस्था की गई है। कोविड अस्पताल में 25 बेड और छह वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जिनका जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा रहा है। दुकानों में मास्क पहनने पर ही सामान देने और वाहनों में मास्क पहनने पर सीट देने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दुकानों और सरकारी कार्यालयों के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें