फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में चार और कोरोना सक्रमित पाए गए, अब संख्या पहुंची 6

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के लिए एक और बुरी खबर आई है। बृहस्पतिवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो लोगों के बुधवार को नैनीताल में संक्रमित पाई गई युवती के संपर्क में आने बात सामने आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या अब छह पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आठ बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में जिले के चार और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चारों पुरुष हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि इनमें से दो लोग दिल्ली और एक गाजियाबाद से आया था और एक अन्य स्थान से बागेश्वर आया था। बताया कि संक्रमित पाए गए दो लोग जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए कोरोना समर्पित अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दो लोग संस्थागत क्वारंटीन में हैं।
संक्रमित व्यक्तियों की उम्र 20, 24, 26, 34 वर्ष है। यहां कहां के रहने वाले हैं, कौन हैं। इसका खुलासा नहीं किया गया है। इसे पहले 19 मई को बागेश्वर के निजी होटल स्थित संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए दो युवक संक्रमित पाए गए थे। तीन दिन में छह संक्रमण के मामले सामने आने से लोगों में हड़कंप मचा है। चार मई से जिले में छह हजार से अधिक प्रवासी बाहरी राज्यों से आ चुके हैं। इनमें अधिकतर होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। अब लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

फोन तक नहीं उठाते स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को आए नए मामलों को लेकर सीएमओ डॉ. बीएस रावत से बात करनी चाही। उनके मोबाइल नंबर 9412052145 में कई बार कॉल की गई लेकिन सीएमओ ने फोन रिसीव नहीं किया जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने इसकी पुष्टि की। इस अति गंभीर समय में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का इस तरह का रवैया किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें