बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि निर्माण कार्य के लिए श्रमिकों की जरूरत हो तो एसडीएम से संपर्क कर श्रमिकों की मांग कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासन की कोरोना संबंधी गाइडलाइन के अनुरूप 323 निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति समीक्षा बैठक कर डीएम ने कहा कि दो गज दूरी और सैनिटाइजेशन जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किए जाएं। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि जिले के अधिकतम श्रमिकों को जिले में ही रोजगार दिलाया जा सके। लोनिवि कपकोट ने 14, सिंचाई खंड ने 22, पीएमजीएसवाई बागेश्वर ने 35, जल संस्थान ने 31, लोनिवि बागेश्वर ने 17, लघु सिंचाई खंड बागेश्वर ने 30 और पेयजल निगम ने सात कार्य शुरू कर दिए हैं। डीडीओ केएन तिवारी ने बताया कि सभी ब्लॉकों में 257 मनरेगा के कार्य शुरू कर दिए हैं। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल आदि थे।