Public Schools opposes arbitrary
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। एनएसयूआई ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध, प्रदर्शन किया। उन्हाेंने पब्लिक स्कूलों के प्रबंधक तंत्र पर अभिभावकों को लूटने और स्वयं किताबें बेचने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता पब्लिक स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठन कार्यालय से एसएडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रंजीत रावत ने कहा कि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के नाम पर अभिभावकों को जमकर लूट रहे है। हर साल स्कूल के प्रबंधक अभिभावकों से डोनेशन ले रहे है। स्कूल के प्रबंधक हर साल पाठ्यक्रम बदलने के साथ ही स्कूलों में किताबों की बिक्री खुद कर रहे हैं। जिससे कर चोरी हो रही है।
इनके पास स्कूल वाहन नहीं है। ओवरलोडिंग भी हो रही है। उन्होंने आरटीओ से मामले की जांच कराने को कहा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों सौरभ नेगी, अमित जोशी, सुनील कुमार, अखिलेश फर्स्वाण, युवराज काला, विक्रम सिंह, अर्जुन अल्मिया, मोहित लोहुमी, सोनू गंगोला विजय खोलिया, रचित डसीला, भवान बोरा आदि थे।
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई और अभिभावकों ने कुछ पब्लिक स्कूलों के प्रबंधकों पर बच्चों के भविष्य पर खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। डीईओ बेसिक और डीईओ माध्यमिक को भेज ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कुछ प्रबंधकों ने कम योग्यता वाले बेरोजगार युवकों को अपने स्कूलों में शिक्षक बनाया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने को कहा है।