राजकीय इंटर कालेज स्यांकोट में प्रधानाचार्य, शिक्षकों की तैनाती, पतकन्या में डिग्री कालेज और एसबीआई की स्थापना की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे ग्राम प्रधान प्रकाश राम, बहादुर सिंह मेहता, नैन राम, चंद्र राम का आमरण अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार और उनके नुमाइंदे समस्याओं का समाधान करने के बजाए शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन का दमन करने की कोशिश में हैं।
आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कपकोट के कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख गोकुल पंचपाल ने सरकार पर आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाया और आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
सभा की अध्यक्षता चतुर सिंह राठौर ने की। यहां समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पाठक, चंचल सिंह भौर्याल, रतन सिंह, पूरन चंद्र, भूपाल सिंह, राजेंद्र राठौर, जीवन सिंह, महेश पाठक, चतुर सिंह और बहादुर सिंह आदि थे।