नगर व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया। नामांकन की प्रक्रिया 28 अगस्त से आरंभ हो जाएगी। मतदान रविवार छह सितंबर को होगा। संचालन समिति इसकी तैयारी में जुट जाएगी।
चुनाव संचालन समिति और व्यापारियों की आम बैठक रविवार को नुमाइशखेत स्थित दुर्गा पूजा भवन में हुई। आम राय के आधार पर चुनाव का संपूर्ण कार्यक्रम तय किया गया। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव सहित सभी पदों के लिए चुनाव होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की विक्री 28 और 29 अगस्त को कत्यूर बाजार में विशाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर, नामांकन 30 अगस्त को 10 बजे से एक बजे तक दुर्गा पूजा भवन नुमाइशखेत में, नाम वापसी एक सितंबर को तीन बजे से पांच बजे तक दुर्गा पूजा भवन में होगी।
मतदान छह सितंबर को नगर पालिका परिषद के सभागार में होगा। इसके लिए नौ बजे से दो बजे तक का समय तय किया गया है। शाम चार बजे से मतगणना होगी। देर शाम परिणाम भी निकल जाएंगे।
नामांकन शुल्क एक हजार रुपया तय किया गया है। बैठक की अध्यक्षता उमेश चंद्र साह ने की। बैठक में संचालन समिति के सदस्य नवीन लाल साह, सुरेश लाल साह, बृृज किशोर वर्मा, विशाल चौधरी सहित कई लोगों ने भाग लिया।