फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत पेयजल योजना से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
बागेश्वर में पालिका के ईओ को पेयजल किल्लत को लेकर ज्ञापन देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
मजियाखेत पेयजल योजना से उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। तहसील रोड के 15 से अधिक परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन देकर पेयलजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन

मजियाखेत पेयजल योजना का संचालन नगरपालिका करती है। स्वैप से बनी योजना पालिका को हस्तांतरित होने के बाद से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ता कई बार प्रशासन को समस्या बता चुके हैं। सोमवार को सभासद नीमा दफौटी के नेतृत्व में तहसील रोड के उपभोक्ताओं ने ईओ को ज्ञापन दिया। बताया कि योजना से बेहद कम पानी की आपूर्ति हो रही है।
इस कारण तहसील रोड के उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पेेयजल जुटाने के लिए प्राकृतिक स्रोत या दूसरी योजना से जुड़े लोगों के घर पर जाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, दीवान सिंह, रमेश चंद्र जोशी, बलवंत सिंह, विशन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें