एडीबी की ओर से गत वर्ष नगर पंपिंग योजना के निर्माण के लिए पिंडारी सड़क के किनारे पाइपों को दबाने के लिए खुदान किया था। नाली का लंबे समय तक निर्माण न होने के कारण हर कोई परेशान था। अमर उजाला ने इस मामले में कई बार खबर प्रकाशित की थी। लोनिवि की ओर से अब नाली का निर्माण शुरू हो गया है।
मालूम हो कि नगर पंपिंग योजना के निर्माण के लिए पिंडारी सड़क के किनारे खुदान किया गया था। नाली का निर्माण काफी समय तक नहीं हुआ कुछ समय बाद एक मोबाइल कंपनी ने फिर से खुदान कर दिया। नाली का लंबे समय तक दोबारा निर्माण न होने के कारण घरों और शहरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था।
इससे वाहन चालकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। वहीं व्यवसायी और राहगीर परेशान थे। कीचड़ के ऊपर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के टायरों से उठने वाले छींटे, गर्मी के मौसम में धूल से लोगों के घरों और दुुकानों में रखा सामान खराब हो रहा था। अब लोनिवि की ओर से नाली का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।