फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में लकड़ी के पुलों का निर्माण शुरू

Thu, 14 Dec 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
सरयू नदी में अस्थाई पुल का निर्माण करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनवरी माह में होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरयू नदी पर लकड़ी के अस्थाई पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। इस साल सरयू नदी पर तीन पुल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


14 जनवरी से बागेश्वर के सरयू बगड़ में उत्तरायणी मेला शुरू होगा। मेलार्थियों की आवाजाही के लिए हर साल सरयू नदी पर अस्थाई पुलों का निर्माण किया जाता है। इस साल सरयू स्नान घाट पर दो पुलों के अलावा एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल गोमती बगड़ से विकास भवन को जाने वाली सड़क तक बनाया जाएगा। इससे गोमती बगड़ में खरीददारी के लिए आने वाले मेलार्थियों को नुमाइशखेत या विकास भवन की ओर जाने के लिए घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।

इसके अलावा घाट पर स्थित दो पुलों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि सरयू नदी में पुल का निर्माण होने से मेलार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें