फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारी में खाई में गिरी बुलेरो पिकप, चालक की मौत

Thu, 14 Dec 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
द्वारी में खाई में गिरी बुलेरो पिकप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धरमघर-माजखेत सड़क के द्वारी में बुधवार शाम एक बुलेरो पिकप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पंचनामा भरने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्रामीणों ने बागेश्वर संगम पर गमगीन माहौल में मृतक की अंत्येष्टि की।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 7:30 बजे बुलेरो पिकप (संख्या यूके 02सीए -0399) धरमघर-माजखेत सड़क से द्वारी की ओर जा रही थी। द्वारी पहुंचने पर चालक दान सिंह महर (42) पुत्र हयात सिंह पिकप को सड़क किनारे खड़ी कर ही रहा था कि अचानक अनियंत्रित होने पर पिकप करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी प्रभारी पूरन जोशी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में माता पिता, पत्नी और दो पुत्र हैं। मृतक के बड़े भाई पिता को पांव के इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें