फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना के लिए विद्युत लाइन बनाने का काम पूरा

विज्ञापन
बागेश्वर के मेहनरबुंगा पंपिंग पेयजल योजना के लिए ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ता यूपीसीएल कर्मचार? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय पुलिस लाइन क्षेत्र के लिए बन रही मेहनरबुंगा पंपिंग पेयजल योजना के लिए पहले और दूसरे चरण की विद्युत लाइन बनाने का कार्य पूरा हो गया है। लाइन की फाइनल टेस्टिंग के कारण मेहनरबुंगा, बिलौना, कलक्ट्रेट समेत तमाम इलाकों में दो घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय ने बताया है कि योजना के लिए 1.3 किमी लंबी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनाई गई है। दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। रविवार को यूपीसीएल की ओर से लाइन की फाइनल टेस्टिंग और मीटरिंग विद्युत परीक्षण खंड अल्मोड़ा के इंजीनियर कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में की गई। नई लाइन को 11 केवी ग्रिड से जोड़कर ऊर्जीकृत किया गया। फाइनल टेस्टिंग के कारण रविवार दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच मेहनरबुंगा, बिलोना, कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन की बिजली बाधित रही। ईई ने बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजना के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें