फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार की

विज्ञापन
बागेश्वर में बसपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार की है। इसके लिए विधानसभा कमेटी, सेक्टर कमेटी, यूथ कमेटी को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कमेटियों को सक्रिय करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है। पार्टी पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को पूरा करने और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश टम्टा और संचालन आरसी टम्टा ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव बीआर धौनी, किशन लाल टम्टा, सुरेश बाराकोटी, सुंदर, भूपेश धपोला, नारायण राम, आनंद गढ़िया, गोपाल राम, आरपी पर्वतीय, संजय टम्टा, भूपाल राम, राजू, राजेंद्र नगरकोटी, पंकज नगरकोटी, भुवन नगरकोटी, मोहन लाल टम्टा, आनंद प्रसाद, रमेश उपाध्याय, रमेश चौबे आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें