फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Protest: दस सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया नगर पालिका में धरना, आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 11 Dec 2024 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

Bageshwar News: नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दस सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने दिया नगर पालिका में धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका बागेश्वर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री समस्याओं के निदान की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जोशी ने बताया कि पूर्व में नगरपालिका में समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था। 51 सूत्री मांगों में भी नगर की समस्याएं शामिल थी, लेकिन अब तक उनका निदान नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने नगर के सरयू-गोमती नदियों और बगानाथ मंदिर की नियमित सफाई करने, व्यापारियों और नगरवासियों से यूजर चार्ज की वसूली बंद करने, नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या को कम करने, वेणीमाधव मंदिर के समीप से सरयू में गिर रहे दूषित पानी की समस्या का निदान करने, केमू स्टेशन के समीप खतरा बन रहे पेड़ों की टहनियों की छंटनी करने, नगर क्षेत्र में 10 बॉयोमैट्रिक शौचालय बनवाने, उत्तरायणी मेले में व्यापारियों को कम दरों पर दुकान आवंटित करने, नगर के फड़ व्यापारियों को सरयू बगड़ में निशुल्क दुकानें देने, जिला अस्पताल के आगे से भोटिया बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने और नगर क्षेत्र में मेले का विस्तार करने की मांग की है। इस मौके पर सुनील पांडेय, कुंदन गोस्वामी, प्रकाश वाच्छमी, पंकज कुमार, प्रेम दानू, संस्कार भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें