फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Bear Attack: ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, चेहरे और सिर पर हुए जख्म...हायर सेंटर रेफर

Wed, 11 Dec 2024 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट/बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिले के कपकोट के रिखाड़ी गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपकोट के रिखाड़ी गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने भालू के हमले में जख्मी ग्रामीण के इलाज के लिए वन विभाग से आर्थिक मदद देने की मांग की है।

रिखाड़ी गांव के नाली तोक निवासी आन सिंह टाकुली (51) पुत्र स्व. महेंद्र सिंह मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे गांव से जंगल की ओर जा रहे थे। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के समीप भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह खाई में गिर गए। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी आन सिंह को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार और टांके लगाने के बाद ग्रामीण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, रेंजर राजेंद्र मेहरा ने बताया कि ग्रामीण को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


15 हजार से दो लाख तक मुआवजे का है प्रावधान
जंगली जानवरों के हमले में जख्मी होने पर 15 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान है। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि जंगली जानवरों के हमले में सामान्य रूप से घायल होने पर 15 हजार रुपये, गंभीर घायल होने पर 50 हजार रुपये, आंशिक अपंग होने पर एक लाख रुपये और अपंग होने पर दो लाख रुपया मुआवजा दिया जाता है। मृतक को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें