बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना विधायक चंदन राम दास का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने सड़कों का निर्माण न होने पर आक्रोश जताते हुए कठपुड़ियाछीना में बागेश्वर विधायक चंदन राम दास पुतला फूंककर उनके खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से कठपुड़ियाछीना समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों की दशा सुधारने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सादाप्यारा के लिए दो वर्ष पहले सड़क स्वीकृत हो गई थी। इसे बोहाला को घुमा दिया गया है। सैंज सड़क को कनारीछीना में मिलना था, जो कि अब तक नहीं मिल पाई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि सिया सड़क को सैंज इंटर कॉलेज तक जोड़ा जाए। इससे सैंज से कठपुड़ियाछीना की दूरी आठ किमी कम हो जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों को लेकर ग्रामीणों की मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, इंदिरा जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत, सज्जन लाल टम्टा, जिला मीडिया प्रभारी महेश पंत, जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। (संवाद)