बागेश्वर में पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका ने एलआईसी भवन के समीप निजी भूमि पर अनुबंध के तहत दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग संचालित करने का निर्णय लिया है। रविवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी ने भूमि का निरीक्षण किया। पालिका के ईओ जायसी ने बताया कि एलआईसी भवन के पीछे निजी भूमि है।
भूमि धारक से पूर्व में पार्किंग संचालित करने के लिए अनुबंध हुआ था। तय हुआ था कि पार्किंग से होने वाली आय पर 80 प्रतिशत भू स्वामी की हिस्सेदारी होगी और 20 प्रतिशत धनराशि पालिका को अदा की जाएगी लेकिन भू स्वामी ने पार्किंग का संचालन नहीं किया। उत्तरायणी मेले को देखते हुए पालिका फिलहाल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बना रही है। भू स्वामी से बात कर इस पार्किंग का अन्य समय भी उपयोग किया जाएगा। (संवाद)