बागेश्वर में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए मंथन किया।
बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह जंगपांगी ने कहा कि भाजपा सरकार की पांच साल की विफलताओं से प्रदेश की जनता में भारी गुस्सा है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसियों में अपार उत्साह है। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, कांग्रेस नेता बालकृष्ण, अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार आदि थे।