फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने लहराया परचम 

Tue, 20 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
 नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गोविंद सिंह बिष्ट ने परचम लहराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के गोविंद सिंह बिष्ट ने परचम लहराया। नगर पंचायत के सात वार्डोें में से चार में कांग्रेस , दो में भाजपा और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। 
विज्ञापन


पीजी कालेज के बहुउद्देशीय हॉल में सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी रहे कांग्रेस के गोविंद सिंह बिष्ट को 1320 और दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र जोशी को 973 वोट मिले। 53 मत अवैध और नौ मत नोटा को पड़े। वार्ड संख्या एक मंडलखेत वार्ड से सभासद पद पर  भाजपा की शामली देव विजयी रहीं।  शामिली देव को 150 मत व दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की प्रेमा देवी को 77 मत मिले।  वार्ड संख्या दो कपकोट बाजार से निर्दलीय तनुज तिरूवा विजयी रहे। तनुज को 175 और दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप वर्मा को 140 वोट मिले।  वार्ड संख्या तीन शिवालय वार्ड से भाजपा की गोदा कपकोटी ने जीत दर्ज की। गोदा कपकोटी को161 वोट एवं दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की अनीता जोशी को 157 वोट मिले।  वार्ड संख्या पांच भराड़ी वार्ड से कांग्रेस के दीपक सिंह ऐठानी ने परचम लहराया। दीपक को 218 व दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के भूपेश ऐठानी को 217 मत मिले। 
 वार्ड संख्या पांच ऐठाण वार्ड से कांग्रेस की हेमा देवी विजयी रहीं।  हेमा देवी को 242 मत एवं दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा की शोभा देवी को 205 मत वोट मिले।  वार्ड संख्या छह से पालीडुंगरा से कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐठानी विजयी रहे। प्रवीण सिंह ऐठानी को 149 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रवीण सिंह कुंवर को 120 मत वोट मिले। वार्ड संख्या सात में छीरगंगा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी डूंगर सिंह रावत विजयी रहे। डूंगर सिंह को 160 और दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद्र पांडे को 101 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें