कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने और प्रकोष्ठ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी डा. एसपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने ही गरीबों के लिए ठोस कार्य किए हैं।
यहां पिंडारी मार्ग पर नरेंद्रो पैलेस में बैठक को संबांधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार समाज के कमजोर तबकों का मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रही है। लोगों तक सरकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण देश के लोगों में हताशा है। उत्तराखंड में सरकार और मुख्यमंत्री की लोक प्रियता से परेशान भाजपाई दुष्प्रचार की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों से 2017 के विधान सभा चुनाव की तैयारी को जुटने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, कमला देवी, राधा देवी, पुष्पा आर्या, बबीता टम्टा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मोहन लाल टम्टा, संतोष कुमार, विजय बाराकोटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।