फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गैस सिलेंडर डिलीवरी में दिक्कतों पर कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज

Tue, 12 May 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल ने रानीखेत विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों की डिलीवरी में आ रही दिक्कतों को लेकर केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



फर्त्याल ने बताया कि गैस सिलिंडर बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को डीएससी नंबर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इस तकनीकी समस्या के कारण कई लोग सिलिंडर प्राप्त करने से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को पहले ही आवागमन और संसाधनों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गैस वितरण व्यवस्था में बाधा उनकी परेशानी बढ़ा रही है। रानीखेत विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। फर्त्याल ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें