फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेस ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का पुतला

Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर विवादित बयान देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। कठपुड़ियाछीना में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता के बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कहा कि केदारनाथ में हेलिकाॅप्टर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोग हादसे के शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरकार की लापरवाही को छिपाने के लिए इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर तुले हैं। कहा कि पार्टी ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, नवल किशोर टम्टा, नरेंद्र सिंह कार्की, देवीदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें