बागेश्वर कलेक्ट्रेट में मतगणना प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी और कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका ने हाइडिल के समीप ताकुला पार्किंग, शौचालय और भागीरथी में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। शौचालय का विरोध कर रहे लोगों को समझाया। वहीं अतिक्रमणकारियों से भी वार्ता की।
नगर पालिका हाइडिल के समीप ताकुला टैक्सी स्टैंड में एक बायो शौचालय बनवा रहा है। शौचालय के लिए बेस की खुदाई शुरू होते ही आसपास वालों ने इसका विरोध कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करने वालों से वार्ता की। विरोध करने वालों ने बताया कि शौचालय की सफाई नहीं होने से गंदगी, संक्रामक बीमारियों का खतरा रहेगा।
इस पर उन्होंने समझाया कि बायो शौचालय नियमित रुप से सफाई होगी। काफी समझाने के बाद लोग मान गए। इसके बाद उन्होंने भागीरथी पहुंचे। वार्ड में पालिका सड़क बनवा रही है लेकिन सड़क किनारे दीवारें बना दी गई है इससे सड़क संकरी हो गई है। ईओ, पालिकाध्यक्ष ने दीवार बनाने वालों से वार्ता की और जाम की समस्या आदि के बारे में बताते हुए समझाया। तब वे दीवार हटाने को मान गए। बाद में दोनों जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां कूड़ेदान बनाने और पार्किंग के लिए जगह का निरीक्षण किया गया।