कपकोट। भाग्य ज्योति ग्रामीण युवा विकास समिति ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा के दो कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्र में व्यवहार कुशल कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया है।
समिति ने बताया कि एसबीआई कपकोट शाखा के कर्मचारी केतन कपकोटी और भुवन मटियानी का ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों, अशिक्षित महिलाओं, दिव्यांगों के प्रति समर्पित भाव से सेवाएं देते हैं। उनका मृदु व्यवहार से ग्राहक के कठिन काम भी सरलता से हो जाते हैं।
इस मौके पर समिति ने केतन और भुवन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस दौरान भूपेश गढ़िया, नवीन कपकोटी, हेम कपकोटी, जगदीश शाही, हरीश कोश्यारी, तारा सिंह राठौर, प्रदीप देवली, मनोज गढ़िया, राजेंद्र कपकोटी, दीपक जोशी, डॉ. रवींद्र कपकोटी, इसाद अहमद आदि थे।