फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से पूर्व सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करें : डीएम 

Sat, 17 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रंजना ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को आपदा पूर्व सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने दैवी आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच और एडीबी को सड़क सुरक्षा के तहत बंद कलवर्टों को खोलने, नालियों की सफाई के साथ पैरापिटों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार मरम्मत कार्य को बरसात शुरू होने से करने और प्रगति की सूचना फोटोग्राफ सहित वाट्सऐप पर उपलब्ध कराएं।

डेंजर जोनों को चिन्हित कर साइनबोर्ड लगाएं और श्रमिकों की तैनाती के साथ जेसीबी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डेंजर जोन में जेसीबी वाहन चालक का मोबाइल नंबर आपदा कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वैकल्पिक मार्ग को चिन्हित कर मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत कराएं। सभी उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोटर मार्गों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित विभाग को सूचित करें। 
विज्ञापन


डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य केंद्रों में सभी जरूरी दवाएं रखने और डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों की तैनाती के निर्देश दिए। एंबुलेंस और 108 सेवा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएसओ को दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न और केरोसिन का भंडारण बरसात से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से आपदा न्यूनीकरण पर स्लाइड शो का प्रदर्शन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, एसपी मनोज कुमार, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र बिष्ट समेत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें