फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों के लिए दोबारा जारी हो विज्ञप्ति

Sun, 15 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अतिथि शिक्षकों के लिए ब्लॉकवार फिर से विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। बेरोजगारों ने उनकी मांगों को अनसुना करने पर 2017 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि कई अतिथि शिक्षक एलटी, प्रवक्ता में चयनित हो गए हैं। ऐसे में नए प्रशिक्षितों को भी अतिथि शिक्षक बनने का मौका दिया जाना चाहिए। बेरोजगारों ने ब्लॉक वार नए सिरे से विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है।

प्रशिक्षितों ने विशिष्ट बीटीसी के पद 1200 से बढ़ाकर चार हजार करने, बीएड अभ्यर्थियों के लिए विशिष्ट बीटीसी की अवधि 2022 तक बढ़ाने की मांग की है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में प्रशिक्षित बेरोजगार महेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, प्रमोद भट्ट, नवल किशोर, अजय कुमार, भाष्कर खोलिया, अमित देवराड़ी, महेश जोशी, मदन बिष्ट, कविता, नेहा, चंपा, हंसा, रितु आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें