फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के डामरीकरण की मांग 

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट उत्तरौड़ा पोलिंग और लीली सड़कों का कटान पूरा हो चुका है। सड़कों का डामरीकरण न होने से सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क के किनारे भी टूट चुके हैं। खस्ताहाल सड़कों में दुर्घटना की आशंका है। क्षेत्र के लोगों ने शासन, प्रशासन से सड़कों का शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


 कपकोट पोलिंग उतरौड़ा, लीली सड़कों का कटान काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन तब से सड़कों का डामरीकरण नहीं हो सका है। कपकोट पोलिंग सड़क का डामरीकरण पनौरा गांव तक ही सीमित रह गया है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन, प्रशासन से सड़कों का शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने शीघ्र डामरीकरण की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदीप जोशी, प्रकाश जोशी, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, गोपाल सिंह, रतन सिंह, कमला देवी, पुष्पा देवी, केदार सिंह, पान सिंह, बहादुर राम, धन राम, केशर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें