फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों पर किए व्यय का भुगतान तत्काल करें

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों को निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने अधिकारी, कर्मचारियों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिम्मेदारियों का निर्वहन सतर्कता और सावधानी से करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को क्वारंटीन सेंटरों में प्रवासियों को उपलब्ध कराए गए आवास और भोजन के व्यय का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लौटे प्रवासियों का डाटा तैयार करने को कहा। उन्होंने हाई रिस्क एरिया से लौटे व्यक्ति का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण और सैंपलिंग के निर्देश दिए। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक 52156 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यदायी संस्था ठोस रणनीति के साथ कार्ययोजना तैयार करें। चयनित एनजीओ के माध्यम से गांवों का सर्वेक्षण करके विलेज एक्शन प्लान और डीपीआर तैयार की जाए। साथ ही जल संरक्षण योजना के तहत जल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए बनी कार्ययोजनाओं पर अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।
प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने अवगत कराया कि गरुड़ गंगा पुनर्जनन के लिए पांच वर्ष का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसमें वर्ष 2019-20 में सभी नौ जोनों में कार्य शुरू किया गया है। कहा कि वर्तमान समय में इस योजना के लिए राशि उपलब्ध नहीं हुई है। कुमाऊं आयुक्त ने धनराशि के लिए भारत सरकार को पत्राचार करने को कहा। उन्होंने वन क्षेत्र में मनरेगा कार्यों के लिए वन विभाग को कार्यदायी संस्था बनाने के निर्देश दिए। विभागों की समीक्षा बैठक के बाद कुमाऊं आयुक्त ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की पांचवीं बोर्ड की बैठक में निर्धारित एजेंडों की समीक्षा की। बैठक में डीएम विनीत कुमार, एसपी रचिता जुयाल समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें