फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 21 Jun 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


विद्युत स्टेशन के निर्माण कार्य में लगे मुरादाबाद निवासी एक मजदूर की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में जीएलबी कंपनी विद्युत स्टेशन का निर्माण कार्य कर रही है। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय गिरीराज पुत्र नन्हे सिंह पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने मलबे से निकालकर 108 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई मोहन चंद्र पलड़िया ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें