फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ आएं आगे

Wed, 24 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कन्यालीकोट में आयोजित शिविर में जनता की समस्याएं सुनते विधायक व सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी विभाग पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनता की मूलभूत समस्याओं का समय से निराकरण करें। यह बात कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने राजकीय इंटर कालेज कन्यालीकोट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में कही। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर मेें विभिन्न विभागों से संबंधित 20 शिकायतें मिली। 

विधायक ने क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पेंशन धारकों को छह माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर विधायक ने समाज कल्याण अधिकारी को भुगतान न होने के कारणों का पता लगाकर तत्काल पेंशन देने के निर्देष दिये।
विज्ञापन


सूखा राहत के मुआवजे का भुगतान न होने की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार कपकोट को शीघ्र सूखा राहत की धनराशि के भुगतान करने को कहा। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सिंह कनौली ने विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईवोल्टेज के कारण कई लोगों के घरेलू उपकरणों के जलने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने उपस्थित जनता से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए खुले में शौच प्रथा को बंद करने के  लिए शौचालय निर्माण करने की अपील की।

शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, राजस्व, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टाल भी लगाए गए। जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा गौरादेवी कन्याधन के पात्र लाभार्थियों को 50-50 हजार के चेक वितरित किए गए और विभिन्न पेंशन योजनाओं के 27 आवेदन पत्र भरवाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय, स्थायी निवास के कुल 6 प्रमाण पत्र और 150 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या माधवी बघरी, ग्राम प्रधान नान-कन्यालीकोट विमलादेवी, ग्राम प्रधान जगथाना प्रतिमा देवी, खंड विकास अधिकारी कपकोट बीसी पन्त, तहसीलदार कपकोट पूरन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें