फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चार अनशनकारियों को अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 24 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में आमरण अनशन पर बैठे पोथिंग और तोली ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने पोथिंग और तोली गांव की समस्याओं को लेकर  तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे चार आंदोलनकारियों को उठाकर सीएचसी में भर्ती करा दिया है। उनके उठते ही दोनों गांवों के चार अन्य आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उत्तराखंड जन चेतना मंच ने शासन प्रशासन पर आंदोलन का दमन करने का आरोप मढ़ा और विरोध में जमकर नारेबाजी की।
तहसील प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार सुबह पिछले तीन दिन से तहसील प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे पोथिंग गांव के हिमांशु गढ़िया, नरेंद्र गढ़िया तोली गांव के बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी और गंगा सिंह को अनशन से उठाकर सीएचसी में भर्ती करा दिया। अस्पताल में मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने चारों को जूस पिलाया। उनके अनशन से उठते ही पोथिंग गांव के भूपाल सिंह, गणेश जोशी जबकि तोली गांव से  दीवान सिंह और भूपाल सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों अनशनकारियों ने लक्ष्य प्राप्ति न होने तक अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया। वहां मदन सिंह, नवीन सिंह, मोहन सिंह, गणेश दत्त और कंचन सिंह धरने में बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने के बजाए आंदोलन का दमन करने पर तुला है। जिसे आगे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। सभा का संचालन सतीश जोशी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें