बागेश्वर के जिला अस्पताल में लगी कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन लग गई है। शनिवार को पहले दिन नई मशीन से 22 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। कलर सोनोग्राफी के लिए अब लोगों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पहले दिन कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन से रेडियोलॉजिस्ट ने 22 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। इसमें 17 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। इस मशीन से गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी मिल जाती है। अन्य रोगों की जांच में भी यह मशीन कारगर है। इससे पेट के रोगियों की सोनोग्राफी की जाती है। इसके जरिये लीवर में संक्रमण, किडनी में खराबी, नसों में गांठ पड़ जाना, गर्भवती महिलाओं की माहवारी में गड़बड़ी, गर्भ में शिशुओं के गले में नाल फंस जाने आदि की जांच आसानी से हो जाती है। सामान्य अल्ट्रासाउंड से ब्लड के रंग की जांच नहीं हो पाती है। कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन से धमनियों के अंदर तक रक्त प्रवाह की जानकारी मिल जाती है। संवाद