बागेश्वर जिले में मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ग्वाड़ भिलकोट से दिख
बागेश्वर। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के बाद जिले में ठंड होने लगी है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। दिन के समय धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हो रहा है।
बुधवार को सुबह से मौसम ने पल-पल मिजाज बदला। सूर्योदय के बाद से करीब एक घंटे तक धूप रही। फिर बारिश होने लगी। दोपहर के समय फिर मौसम खुला और धूप निकल आई। दोपहर बाद से फिर धूप-छांव की आंखमिचौली चलती रही। कपकोट के खाती, बदियाकोट, बोरबलड़ा, वाछम, कर्मी, विनायक धार आदि क्षेत्रों में ठिठुरन वाली ठंड का अहसास होने लगा है। निचले इलाकों में हल्की ठंडक है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद