फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिंडारी ग्लेशियर में सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी सी चमक रही चोटियां; तापमान में भारी गिरावट

Wed, 08 Oct 2025 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर से लगीं पहाड़ियों पर बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद करीब 24 घंटे से लगातार चल रहा बारिश का दौर भी थम गया है। बारिश के दौरान गरुड़ तहसील क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर के बोरबलड़ा गांव की ऊंची चोटियों पर गिरी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले में मौसम का पहला हिमपात हुआ है। कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर से लगीं पहाड़ियों पर बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद करीब 24 घंटे से लगातार चल रहा बारिश का दौर भी थम गया है। बारिश के दौरान गरुड़ तहसील क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तापमान में कमी आने से ठंड का आगाज हो गया है। सोमवार को दोपहर बाद से जिले में बारिश शुरू हो गई थी। पूरी रात बारिश होती रही। मंगलवार को दोपहर बाद तक बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान बागेश्वर में 15, कपकोट में 12 और गरुड़ विकासखंड में 11 मिमी मेघ बरसे।

विज्ञापन


कपकोट की पिंडर घाटी के सामने की पहाड़ियों में दोपहर बाद हल्की बर्फ गिरी। ग्राम प्रधान राजेंद्र दानू ने बताया कि ग्लेशियर से लगे पहाड़ और बुग्यालों में हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि निचले इलाकों में बर्फ नहीं गिरी है। बोरबलड़ा गांव के प्रधान प्रतिनिधि हरीश दानू ने बताया कि पहाड़ों में हल्का हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय, कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्रों में भी शाम तक बारिश होती रही। बारिश के बाद जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस था। बारिश में फसल और घास के भीगने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन मकान हुए क्षतिग्रस्त : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुवाल ने बताया कि बारिश के दौरान गरुड़ तहसील क्षेत्र के मल्ला डोबा निवासी पार्वती देवी पत्नी दीवान सिंह और मजकोट निवासी चनर पुरी पुत्र केदार पुरी का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तल्ला पय्यां निवासी जानकी देवी पत्नी रमेश सिंह के मकान का पुश्ता, मल्ला भेटा की जानकी देवी पत्नी प्रकाश चंद्र के मकान का आंगन और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। सीमा निवासी पत्नी प्रकाश चंद्र, गीता देवी पत्नी नवीन चंद्र और मजकोट के खीम सिंह पुत्र भजन सिंह के मकान के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन


अलर्ट पर जिला प्रशासन: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। डीएम आशीष भटगांई ने भारी वर्षा/बर्फबारी के दृष्टिगत ट्रैक रूटों पर ट्रैकिंग की अनुमति नहीं देने को कहा है। अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वैप्काश, ब्रिडकुल, बीआरओ आदि विभागों को सड़क बंद होने पर तत्काल जेसीबी मशीन की तैनाती करते हुए मार्ग खुलवाना के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में, त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें