फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीओ ने आरपीएफ जवान के घर जाकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

Wed, 14 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर) । सीओ अजय लाल साह ने मटेना गांव जाकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल आरपीएफ जवान के परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के बाद जो मूल तहरीर दी थी उसमें से दो लोगों के नाम हटा दिए हैं। उन्होंने जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते शनिवार रात बरात से लौटते समय मटेना सड़क पर जिनखोला के कुछ युवकों ने आरपीएफ जवान गोविंद बल्लभ बड़सीला और उसके साथी संजय पांडे और दीप चंद्र कांडपाल पर अचानक हमला कर दिया था। हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया था। यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। बैजनाथ पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर बयान दर्ज किए हैं। बुधवार को घायल गोविंद के घर पहुंचे सीओ अजय लाल साह ने कहा कि मारपीट के किसी भी आरोपी को बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मटेना सड़क पर रात्रि में गश्त बढ़ा दी गई है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, एसआई उमेश राजवार मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने जो तहरीर पुलिस को दी थी उसमें से दो लोगों के नाम हटा दिए हैं। सीओ ने कहा कि किसी को भी बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें