फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत करेंगे उत्तरायणी मेले का उद्घाटन

Sat, 26 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भगवान बागनाथ की नगरी में 13 जनवरी से कुमाऊं का सुप्रसिद्ध पौराणिक उत्तरायणी मेला शुरू होगा। इसका उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मेले की व्यवस्थाओं के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मेले के उद्घाटन का न्यौता देने के लिए देहरादून गए शिष्टमंडल ने यहां लौटकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि वह भी शिष्टमंडल में शामिल थीं। पालिकाध्यक्ष रावल ने कहा कि उन्होंने सीएम को मेले के प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया।
मुख्यमंत्री रावत ने मेले के उद्घाटन में आने का न्यौता स्वीकार कर लिया है। सीएम उस दिन रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय स्थित लोनिवि के डाक बंगले में करेंगे। जनसमस्याओं को भी सुनेंगे। सीएम ने मेले की व्यवस्थाओं के लिए दस लाख रुपये मंजूर हुए हैं। सीएम ने कहा कि मेले की महत्ता को देखते हुए इसकी अच्छी तैयारी होनी चाहिए। मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की पूरी मदद ली जाए। विकास प्रदर्शनी के जरिए लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री पर खास फोकस करें। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा निमंत्रण स्वीकार करने पर उनका आभार जताया। शिष्टमंडल में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, भगत रावल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें