ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह नुमाइशखेत मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने किया। 100 मीटर दौड़ में प्रशंसा, हिमांशु, कविता क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। खोखो में दिव्या भाकुनी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहां पर किरन जोशी, रंजना जोशी, गरिमा पंत, विमला मिश्रा, गिरीश कुमार आदि थे।