फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत योजनाओं को मितव्यता के साथ जल्द पूरा करें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम ने समीक्षा के दौरान लोनिवि, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, शहरी विकास, शिक्षा, खेल, पर्यटन, वन, बिजली आदि विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में पूर्ण योजनाओं और अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। विभागों को वार्षिक लक्ष्य मासिक और त्रिमासिक रूप में विभाजित करते हुए कार्यवाही करने को कहा। तकनीकी और अन्य कारणों से लक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ विभाग से रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा, ताकि संशोधित लक्ष्य मिल सके। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीएफओ बीएस शाही, डीडीओ केएन तिवारी, एपीडी शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, डीएचओ आरके सिंह, डीपीआरओ रामपाल सिंह, ईई लोनिवि बागेश्वर केके तिलारा, ईई लोनिवि कपकोट संजय पांडे, ईई यूपीसीएल भाष्कर पांडे, ईई पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, ईई जल संस्थान एमके टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें