फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों की समस्याओं का निराकरण किया जाए

विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को ज्ञापन सौंपते पर्यावरण मित्र। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने निकायों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें सरकार से स्थायी नियुक्ति समेत तमाम मांगे पूरी करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि कई सफाई कर्मचारियों को दैनिक संविदा वेतन में कार्य करते हुए पांच से दस वर्ष का समय हो चुका है लेकिन उनकी स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। पर्यावरण मित्रों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के बीच भी वह अपनी परवाह किए बिना दिनरात काम पर लगे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में शाखा अध्यक्ष तेजपाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री मदन लाल, नगर निकाय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष नरोत्तम, नगर पालिका परिषद महामंत्री धीरज कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें