फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में अरस्तू समूह और कविता पाठ में विमला अव्वल

Wed, 01 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के डायट में प्रतिभाओं को सम्मानित करते जिला समन्वयक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यू-सर्क) के सहयोग से डायट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों को बुधवार को  पुरस्कृत किया गया। क्विज में अरस्तू समूह और कविता में विमला तिरूवा ने पहला स्थान हासिल किया। यू-सर्क के जिला समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कार भेंट किए। 
विज्ञापन

डायट सभागार में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्विज प्रतियोगिता में अरस्तू समूह, गांधी समूह और विवेकानंद समूह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान वहीं कविता पाठ में विमला तिरूवा, अनीता जोशी और दीपा जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक डॉ. राजीव जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. नर सिंह मौर्य, बीडी पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन जोशी और संचालन प्रशिक्षु शिक्षक पूनम सारस्वत और हरिओम ने किया। वहां प्रभारी प्राचार्य विमल थपलियाल, डॉ. केएस रावत, डॉ. शैलेंद्र धपोला, संजय गुरूरानी, संदीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें