फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पनेल गांव में पेयजल संकट गहराया

Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के ग्वाड़पजेना के पनेल में पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेयजल निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में पनेल के ग्रामीणों ने कहा कि ग्वाड़पेजना पेयजल योजना में भीषण गर्मी के बावजूद पर्याप्त पानी है। पेयजल निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था से पनेल गांव के ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने पेयजल निगम के चौकीदार पर पानी वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पनेल गांव निवासी प्रकाश गोस्वामी ने डीएम और पेयजल निगम के ईई को भेजे पत्र में कहा कि पनेल गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं की गई तो वह एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। संवाद

पानी की कमी से कत्यूर घाटी में धान की रोपाई प्रभावित

गरुड़ (बागेश्वर)। भीषण गर्मी और बारिश न होने से गरुड़ गंगा और गोमती नदी के जलस्तर में रोज गिरावट आ रही है। पचगढ़ी, बुरसौल नाले, हुनेरा नाले का जलस्तर काफी गिर गया है। इस कारण सिंचाई उपखंड बैजनाथ के अधिकतर नहरों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसानों को धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र की तैलीहाट, बड़ेत, कोलतुलारी, मन्यूड़ा, जिनखोला, जैसर, पिंगलों, खानखेत, मवई, गढ़सेर आदि नहरों से किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बिमोला गांव के किसान हरी राम, पचना के गोपाल सिंह, धरम ने बताया कि बड़ेत नहर से पानी की आपूर्ति न होने से धान की नर्सरी सूखने के कगार पर है। तैलीहाट गांव के किसान तेज सिंह मेहरा, पूरन सिंह दयाल काला ने तैलीहाट समेत सभी नहरों में पानी की आपूर्ति करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें