फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार केंद्र को जल्द खोलकर संचालन करें : डीएम

Fri, 23 Jun 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान डीएम विनीत तोमर ने जिले में संचालित आधार केंद्रों की जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित आधार केंद्रों को जल्द खोलने और संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर आधार केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं परखनी होंगी। सभी केंद्रों में रेट लिस्ट चस्पा करनी जरूरी है। उन्होंने 10 वर्ष पूर्व आधार बनाने वाले लोगों को दोबारा आधार अपडेट कराने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए शिविर लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रोस्टर तैयार करना होगा। बैठक में यूआईडीएआई के सहायक प्रबंधक शुभम त्यागी, डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें