फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खड़िया खदान के भूस्खलन जमीन में दरार आई, मकानों को खतरा

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी के पपों में खड़िया खदान से उत्पन्न खतरा कम होता नहीं दिख रहा है। पपों में जमीन में दरार पड़ने से दो आवासीय मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। उधर, दोफाड़ के नाघर में भूस्खलन से एक मकान खतरे में आ गया है।
विज्ञापन

पपों में खड़िया खदान के कारण जमीन दरक रही है। पूर्व में भी कई मकान खतरे की जद में आ गए थे। हाल में जमीन में पड़ी दरार से राधा देवी और कैलाश राम का आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। इन लोगों ने मकानों की सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग प्रशासन से की है। इन लोगों का कहना है कि गांव के लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं। इधर, एसडीएम हरगिरि का कहना है कि पपों मों हो रहे भूस्खलन की जांच की जा रही है।



पांच सड़कों पर नहीं हुआ यातायात बहाल

बागेश्वर। जिले में लंबे समय से बंद पांच सड़कों पर मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून से बंद सूपी-झूनी, 4 जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क के साथ ही सातचौंरा-जल्थाकोट, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट और बड़ेत मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। सड़कों के बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें