फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के द्यांगण में जमीन अधिग्रहण के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। द्यांगण गांव में जिला जजी के आवास निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। आवास बनाने के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने की बजाय अन्यत्र भूमि का चयन करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि द्यांगण के लोगों की आजीविका खेती से चलती है।
खेतों में होने वाले अनाज से परिवार पलता है और पशुओं के लिए चारा भी खेतों से जुटाया जाता है। कहा कि सिंचित जमीन का अधिग्रहण होने से कई लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि पुरखों के जमाने से जिस जमीन पर उनकी आजीविका टिकी है, उसका आवास बनाने के लिए उपयोग करने से ग्रामीणों को काफी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।
कहा कि अगर ग्रामीणों के विरोध के बाद भी जमीन का अधिग्रहण किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर भूपेश कठायत, आदर्श कठायत, प्रदीप रौतेला, रमेश सिंह, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें