फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से पूरे दिन बंद रहे कपकोट के दो मोटर मार्ग

विज्ञापन
बागेश्वर में भानी-हरिसिंग्याबगड़ सड़क को खोलने को लगी जेसीबी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसून पूर्व ही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। भारी बारिश से कपकोट की दो सड़कों पर पूरे दिन यातायात बाधित रहा। शाम के समय मोटर मार्गों को सुचारु किया जा सका। कई स्थानों पर जलभराव से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से जिले में बारिश का दौर शुरू हुआ जो मंगलवार दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान कपकोट और बागेश्वर में 13-13 मिमी और गरुड़ में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कपकोट के भयूं-गडेरा और भानी-हरसिंग्याबगड़ मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आया औैर सड़क यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभाग की जेसीबी मशीन रवाना कर दी गई थी। काफी मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़कों को खोलने में पूरा दिन लगा। शाम के समय मोटर मार्गों को सुचारु किया जा सका।
इधर, बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी हो रही है। पिंडारी मार्ग पर कठायतबाड़ा के समीप सड़क पर भारी जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अक्सर बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। समस्या का निदान करने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि कपकोट की दो बंद सड़कों को खोल दिया गया है। फिलहाल बारिश के कारण अन्य किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन मौसम और हालात पर नजर बनाए हुए है।

बागेश्वर में भयूं-गडेरा सड़क पर आया मलबा। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें