फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच की नाली अवैध निर्माण से चोक, क्षेत्रवासी परेशान

Mon, 11 Mar 2019 12:06 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर तहसील रोड में नाली की सफाई करवाते ईओ राजदेव जायसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील रोड पर नाली पर अतिक्रमण होने से नाली चोक हो गई। नाली से गंदगी उफान मारने लगी। सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मलबा साफ करवाया। बाद में टैंकर से पानी डालकर नाली को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 309 ए तहसील रोड पर एक बैंक के एटीएम के समीप नाली पर अतिक्रमण कर लिया गया। नाली के ऊपर अवैध निर्माण होने से नाली की नियमित सफाई नहीं हो पाती है। नतीजा धीरे धीरे मलबा जमा होता चला गया और नाली चोक हो गई। नाली चोक होने से गंदगी उफान मारने लगी और क्षेत्रवासी परेशान हो गए। 

नाली चोक होने की शिकायत पर ईओ राजदेव जायसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों की टीम से नाली से जमा मलबा हटाया। बाद में टैंकर से पानी मंगवा कर फ्लो कराया ताकि नाली सुचारु हो सके। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री ने नाली पर अवैध कब्जा कर लिया। ईओ जायसी ने बताया कि यह एनएच की संपत्ति है। नगर पालिका ने नाली की सफाई करवा कर चोक नाली खुलवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें