कपकोट में सड़क निर्माण के आंरभ के लिए पूजन करते विधायक भौर्याल।
- फोटो : अमर उजाला
कमेड़ी देवी-झाकरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण दायी संस्था को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इधर विधायक भौर्याल ने मैसूरी टकनार का भ्रमण किया।
धरमघर चुचेर माजखेत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 10 करोड़ की लागत से बन रही मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। गुणवत्ता विहीन काम और समय से पूरा नहीं होने पर ठेकेदार को काली सूची में दर्ज करने के लिए विभाग को आदेश दिए गए। इस दौरान राजेंद्र बिष्ट, डीडी पाठक, मोहन सिंह, नैनराम, भीम सिंह, मुन्ना कपकोटी, सुरेंद्र भौर्याल, कैलाश पाठक आदि मौजूद थे।